
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में स्वीप के अंतर्गत रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने चुनाव संबंधी रंगोली बनाई तथा स्लोगन लिखकर मेहंदी अपने हाथों पर मतदान से संबंधित डिजाइन बनाकर संदेश अपने हाथों पर लिखकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनको प्रोत्साहित किया। विद्यालय की स्वीप प्रभारी इंदिरा राठौर एवं पूनम शुक्ला ने सहयोग प्रदान किया। रंगोली प्रतियोगिता में साहिबा खातून प्रथम, अक्षरा अवस्थी द्वितीय, वर्षा बाथम तृतीय रही। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में साहिबा खातून प्रथम, मुस्कान द्वितीय, सगुन व आरिफा तृतीय स्थान पर रही।
