हड़ताल का सरकार पर नहीं पेट्रोल पम्प पर दिखायी दिया असर, पम्प बंद…

पेट्रोल लेने को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
भीड़ को समझाने के लिए माइक का लेना पड़ा सहारा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
हिट एंड रन के कानून के विरोध में निजी वाहन चालकों ने हड़ताल कर रखी है। विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन सरकार पर कोई असर पड़ा हो न हो, लेकिन पेट्रोल पम्प पर साफ दिखायी देने लगा है। जिले में कई पेट्रोल पम्पों पर दिन में ही पेट्रोल खत्म होने की जैसे ही खबरें सोशल मीडिया पर आना शुरु हुई कि दोपहिया वाहन स्वामी अपने-अपने वाहन लेेकर अपने नजदीकी पेट्रोल पम्प पर पहुंच गये। देखते ही देखते बड़ी तादात में पेट्रोल पम्प पर वाहनों का जमावाड़ा लग गया। ठंडी सडक़ स्थित एक पेेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गयी।

भीड़ का तादात बढ़ती देख सूचना प्रशासन को जैसे ही हुई वैसे ही अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोल पम्पों पर पहुंचकर पेट्रोल लेने के उत्तेजित वाहन स्वामी को धैर्य रखने को कहा। बढ़पुर एक माल के निकट स्थित एक पेट्रोल पम्प पर कादरीगेट थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने माइक से एलाउंस कर बताया कि पेट्रोल पम्प बंद नहीं होंगे, पेट्रोल खत्म नहीं हुआ है आज भी बटेगा और कल भी बटेगा। इसलिए शांति बनाये रखे और झगड़ा न करें और जितनी आवश्यकता हो उतना ही लें। अनावश्यक न भराये। पेट्रोल पम्प पर हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा। उत्तेजित भीड़ को शांत कराने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई पेट्रोल पम्प पर तेल न होने के चलते पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी गई। अगर कुछ दिन हड़ताल और चली तो दोपहिया व कार आदि वाहनों के भी पहियों पर बे्रक लग जायेगी।
फोटो एफआरडीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *