अलग-अलग छापेमारी में 75 लीटर कच्ची शराब बरामद

आबकारी निरीक्षकों ने मदिरा की दुकानों पर भी की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बुधवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 राजेश कुमार चौबे मय स्टाफ द्वारा थाना कायमगंज क्षेत्रान्तर्गत आने वाले संदिग्ध ग्राम श्यामनगर मे दबिश दी। दबिश के दौरान लगभग 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर सुसंगत धारा में दो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 आनन्द कुमार सिंह मय स्टाफ द्वारा खिनमिनी के पास दबिष दी। जहां 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। इस प्रकार कुल 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । इसके साथ ही क्षेत्र की आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही, गोपनीय टेस्ट परचेस कराया गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा उनके संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। पीओएस मशीन से बिक्री की ऑनलाइन जांच की गई। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *