जिला कारागार अधीक्षक के अनुरोध पर हुआ कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कारागार अधीक्षक के अनुरोध पर शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिला कारागार में कैदियों को कंबल एवं स्वेटर वितरित किये। कम्बल पाकर बंदियों के चेहरे खिल उठे।

