फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में प्रबंधक सुनील अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने शैक्षिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित परीक्षा-पे चर्चा व छात्राओं की उपस्थिति यूडीआईएसई पंजीकरण, कम्प्यूटर शिक्षा आदि बिन्दु पर चर्चा की।

दर्शना आर्य व सुनीता पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन संचारी रोग प्रभारी दर्शना शुक्ला ने किया। परीक्षा प्रभारी पूनम शुक्ला ने वार्षिक परीक्षा, बोर्ड परीक्षा के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। ईको क्लब प्रभारी पारुल जैन ने पर्यावरण जागरुकता पर विचार रखे। समीक्षा अग्निहोत्री ने हेल्प क्लब के अन्तर्गत आयरन टेबलेट का वितरण का उद्देश्य बताया। अंजली यादव ने अभिभावकों से छात्राओं के गृह कार्य पर ध्यान देने की बात कही। सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत शपथ दिलायी गई। कृति शुक्ला ने बेटी पर स्वचरित कविता पढ़ी। शिक्षक अभिभावक संघ के समस्त पदाधिकारी, प्रबंधक सुनील अग्रवाल, उप प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, अध्यक्ष रजनी, उपाध्यक्ष रीना, मंत्री जितेन्द्र बाजपेयी व शिक्षिका इंद्रा राठौर, पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला उपस्थित रही। इस अवसर पर शिक्षिका उप प्रधानाचार्य कुसुम लता, मंजू, अनीता सिंह, राधा दीक्षित, अर्चना कपूर, पारुल मिश्रा, नेहा सक्सेना, जया सिंह, पवित्रा, अंजना, सीमा, कविता चौहान, ममता शुक्ला, मेहविश के अलावा वरिष्ठ लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य एवं जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा मौजूद रहे। सभी का धन्यवाद प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल ने ज्ञापित किया।
