
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तारा सिंह महिला महाविद्यालय भूडऩगरिया हमीर खेड़ा में स्मार्ट फोन वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुपम वर्मा व विशिष्ठ अतिथि ईओ नवाबगंज रहे। सरकार द्वारा विवेकानंद डिजी शक्ति कार्यक्रम के तहत स्मार्टफोन वितरित किये गये। तारा सिंह महिला महाविद्यालय में गजेन्द्र सिंह व संस्थापक राकेश कुमार यादव, प्रबंध निदेशक राहुल यादव, निदेशक रिषित यादव की देखरेख में छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गये। स्मार्ट फोन पाकर छात्रायें फूली नहीं समायीं। समारोह में छात्राओं के सपने को पूरा करने के लिए वित्तीय सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्मार्ट फोन के माध्यम से जानकारी के साथ अपना पठन-पाठन कर सकेंगी। इस मौके पर शोभा यादव, प्रियंका यादव, सुनीता मिश्रा, कुसुम शर्मा, अमला सक्सेना एवं अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रही।
