
समधन, समृद्धि न्यूज़ । संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली समधन क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवासी नफीस खान की पुत्री सोनी बानों उम्र 20 वर्ष ने सोमवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया मौत की खबर लगते ही घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ लग गई।
मृतक सोनी बानों के पिता नफीस खान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बेटी सोनी बानों ने आज़ सोमवार सुबह उठकर पहले नमाज़ पढ़ी फिर कुरान पाक की तिलावत भी की उसके बाद सुबह का नाश्ता बनाया हम सभी पूरे परिवार ने नाश्ता किया और हम लोग अपने मकान के ऊपर वाले कमरे में चले गए काफी देर बाद हम लोग नीचे आयें तों देखा हमारी पुत्री कमरें के अन्दर फांसी के फंदे पर लटकी थी उसको देखकर परिवारजनों के होश उड़ गए चीख पुकार सुनते ही आसपास मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए आस पड़ोस के लोगों ने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतार लिया,

उन्होंने बताया कि बीते तीन दिन पूर्व में सर्राफा कारोबारी समधन के दारासराय निवासी अय्याज खान पुत्र नायाब खान मलिकपुर से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे रास्ते में बदमाशों ने अय्याज खान को गोली मारकर घायल कर दिया था और दो लाख की नकदी व लाखों के जेवर से भरा थैला लेकर फरार हो गए थे अय्याज की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी, हमने अपनी बेटी सोनी बानों की शादी सर्राफा कारोबारी अय्याज खान के साथ तय की थी मंगनी भी हो गई थी जिस दिन से अय्याज की मौत हो गई थी उसी दिन से हमारी बेटी बोल रही थी हमारी किस्मत ही खराब है। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश शर्मा अपने मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटना के बारे में बारीखी से जानकारी ली उसके बाद कन्नौज सीओ भी मौके पर पहुंच गए फिर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
