राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा: विकास राजपूत ने किया पोस्टर का विमोचन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत ने कार्यक्रम का किया आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में युवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन फर्रुखाबाद स्थित पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता/समाजसेवी विकास राजपूत ने भाग लिया। सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उसके पश्चात राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पोस्टर का विमोचन किया व दीप जलाकर प्रकाश भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस को युवाओं को समझना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किये गये इस आयोजन से युवा अधिक से अधिक जुड़े। पोस्टर विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के फर्रुखाबाद विभाग के संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल, प्रांत सह मंत्री पलक तिवारी, शिवम कुशवाहा, विभाग संयोजक, जिला संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिरल पांडे, कॉलेज इकाई अध्यक्ष यशवर्धन सिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक प्रिया मिश्रा, पिक्सी सिंह, अध्या दुबे, रजत राजपूत, आकांक्षा चौहान, दीपक सिंह, यश सिंह, शिवाली चौहान, दीपांशी, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *