शराब के नशे में दोस्तों में विवाद, एक को पीटा

कंपिल, समृद्धि न्यूज। शराब के नशे में दोस्तों में विवाद हो गया। तीन युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पीडि़त के पिता ने मारपीट कर रुपए लूटने का आरोप लगाया।
थाना क्षेत्र के गांव अनरतला निवासी प्रताप सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अवधेश दिल्ली मे मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली से घर आया था। दोपहर के समय गांव के ही तीन युवक उसे मनरेगा के काम दिखाने के लिए ले गए। जहां सभी ने शराब पीकर हंगामा किया। इसी दौरान उनमें मारपीट हो गयी। तीनों युवकों ने मिलकर अवधेश के साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रेफर कर दिया। पीडि़त के पिता ने युवकों पर मारपीट कर पचास हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। दारोगा शिव बहादुर सिंह ने बताया तहरीर नहीं मिली है। मामला नशे में मारपीट का है। रुपए लूटने का आरोप गलत है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *