कैम्प लगाकर सुनी गई जनता की समस्यायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में मोहल्ला-मोहल्ला जनसुनवाई का तीसरा कैंम्प बजरिया के पोस्ट ऑफिस के पास लगाया गया। कैंप के प्रभारी पूर्व सभासद कुलदीप भारद्वाज एवं सत्यम अवस्थी, अमन भारद्वाज, अमित यादव, उरूज खान आदि पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में आम जनता की समस्यओं को सुना। समस्यायें बताने वालों मेंं सुनीता सिंह, संदीप सक्ससेना, गणेश राजपूत, माहिर अली, शमसाद, विष्णु, अवधेश यादव, राम नरेश राठौर, सुशील शाक्य, अमन पाठक, अनुराग बाल्मीक, सुनील कुमार बाल्मीक, जगदीश समेत 33 लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। राघव दत्त मिश्रा ने बताया कि समस्याएंओ में प्रमुख समस्याएं वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, हैंडपंप खराब होना, राशन कार्ड सम्बंधित, नगर पालिका संबंधित समस्याएं सामने आई जिन समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के बारे में बताया गया एवं जो समस्याएं बची हैं उनके लिए पार्टी संबंधित अधिकारियों से मिलने का कार्य करेगी। समस्या को हल करने की पूरी कोशिश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *