खेल के दौरान खेत में वॉलीबॉल चली जाने को लेकर किया गाली-गलौज

दोनो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, चले लाठी डंडे चले, दो लोग घायल
पीडि़त ने पिता पुत्रों सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी अजय वीर पुत्र राजेंद्र सिंह ने नारायण पुत्र नामालूम के अलावा भाई रामकृपाल पुत्र अर्जुन तथा अर्पित सहित चार लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा दिनांक 13 जनवरी को वह खाली खेत में वॉलीबॉल खेल रहा था। खेल के दौरान वॉलीबॉल आरोपी के खेत में चली गई। इस बात को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर देख लेने की धमकी दी। पीडि़त द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा घटना के बाद वह घर आ गया। कुछ समय बाद ही आरोपी भी उसके घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। पीडि़त के अनुसार जिस वक्त आरोपी पीडि़त के साथ मारपीट कर रहे थे उसी दौरान भाई आलोक पुत्र मानसिंह बचाने आया तो आरोपियों ने उसको भी लाठी-डंडों से पीटा। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर जब तक मोहल्ले के लोग मौके पर आते तब तक आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर मौका से फरार हो चुके थे। इस संबंध में पीडि़त ने दबंग पिता पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *