जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मना बहन कु0 मायावती का 68वां जन्मदिन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कु0 मायावती का 68वां जन्म दिवस भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बड़ी धूमधाम से जन कल्याण कारी दिवस के रूप में मनाया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु0 मायावती का 68वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलती है। बसपा शासनकाल में सभी अधिकारी काम करते थे, लेकिन आज विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कोई अधिकारी बगैर रिश्वत लिये कोई काम नहीं करता।ल जिसमें मुख्य अतिथि अनिल पाल, मुख्य मण्डल प्रभारी कानपुर मंडल एवं जिला प्रभारी रामनरेश गौतम, विजय भास्कर, जिला प्रभारी वीर सिंह अम्बेडकर, जिलाध्यक्ष फजल मंसूरी, पूर्व प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी अनुराग जाटव, स्वदेश पाल, आछेलाल पाल, सीताराम गौतम, नीरज गौतम, राजेश कठेरिया, शब्बीर मंसूरी, सर्वेश भारती, विनीत पाल, कमल शाक्य, विजय शाक्य, विनोद गौतम सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *