युवतियों ने कैटवॉक कर रैम्प पर बिखेरा जलवा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा 20वां मिस ब्यूटी विद वेन प्रतियोगिता का आयोजन स्टेट बैंक रोड स्थित समिति के सभागार में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के अलावा दूसरे राज्यों से आयी युवतियों ने रैम्प पर कैटवॉक कर जलवा बिखेरा और बौद्धिक क्षमता दिखाते हुए जबाव दिये। प्रतियोगिता में मिस प्रीती इंडिया का खिताब निधि तिवारी को मिला। मिस इंडिया का खिताब मेरठ की विदुषी भारद्वाज ने जीता। मिस उत्तर प्रदेश आगरा की गुनगुन गोस्वामी बनी। मिस उत्त प्रदेश प्रिंसेज कशिश पटेल बनी। मिस उत्तर प्रदेश अर्थ का खिताब शुभांगी मिश्रा को मिला। मिस प्रीटी उत्तर प्रदेश शिवानी मिश्रा बनी। कानपुर रीजन की विनर मुस्कान रही। कानपुर रीजन प्रिंसेज रेनू राजपूत बनी। मिस मॉडल कानपुर रीजन डा0 सुप्रीति सिंह को मिला। संचालन आकाश मिश्रा ने किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

युवा महोत्स प्रतियोगिताओं में युवाओं ने भी अपना रैम्प पर जलवा बिखेरा। मिस्टर उत्तर प्रदेश बने लखनऊ के निशांत जायसवाल व कानपुर रीजन बने अंबुज सक्सेना, उत्तर प्रदेश प्रिंस बने रचित मिश्रा, उत्तर प्रदेश मिस्टर मॉडल का खिताब पीयूष दुबे को मिला। मिस्टर फर्रुखाबाद अभय तिवारी बने। मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस सजल गुप्ता, मिस्टर मॉडल फर्रुखाबाद उदित मिश्रा बने।

विजेताओं को विधायक डा0 सुरभि ने क्राउन पहनाकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद,।
20वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कायमगंज विधायक डा0 सुरभि ने विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। विशिष्ठ राजेपुर के ब्लाक प्रमुख डा0 पल्लव सोमवंशी व डा0 शिवानी शुक्ला एवं समिति के पदाधिकारियों ने विजेताओं को शील्ड, उपहार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन कर रहे आकाश मिश्रा ने परिणाम घोषित किये। सभी विनर प्रतिभागियों को अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने बधाई दी और कहा कि सभी समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम अच्छे ढंग से सम्पन्न हुआ। आगे विनर फिल्मों आदि में जाकर अपना कैरियर अजमाये। इस मंच से कई लोगों ने जीतकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। इस मौके पर हर्ष दुबे, सच्चिदानंद मिश्रा, कपिध्वज मिश्र, हर्षित मिश्रा आदि समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

फिल्मों में काम करना चाहती हूं: निधि तिवारी
फर्रुखाबाद।
युवा महोत्सव समिति में मिस प्रीटी इंडिया का खिताब जीतने वाली मध्य ्रप्रदेश की निधि तिवारी ने बताया कि मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मेरी युवाओं से अपील है कि काम कोई छोटा नहीं होता है। युवा अपने मां-बाप की सेवा करें और साथ लेकर चले। मां-बाप के आशीर्वाद से ही बच्चे हर मुकाम को हासिल कर सकते है।

एक्टिंग में भाग आजमाने की तमन्ना: विदुषी भारद्वाज

फर्रुखाबाद। प्रतियोगिता में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली मेरठ निवासी विदुषी भारद्वाज ने बताया कि मैं एक्टर बनना चाहती हूं। वर्तमान में पॉलीटेक्निक की छात्रा हूं। बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि सशक्त बनोंं। यहां तक का सफर तय करने में मेरे माता-पिता का पूरा सहयोग मिला। आगे चलकर मैं गरीबों की मदद करना चाहती हूं।

मिस वल्र्ड बनने की चाहत: गुनगुन

फर्रुखाबाद। आगरा की रहने वाली गुनगुन गोस्वाम ने युवा महोत्सव प्रतियोगित में मिस यूपी का ताज जीता। उनका कहना है कि मैं मिस वल्र्ड बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि मेरे पिता आगरा स्थित होटल में मैनेजर है। उनकी प्रेरणा से मैं इस मुकाम तक पहुंची हंू। पहले से वह इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी। इस जीत का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया।

मैं आईएस बनना चाहती हूं: रिया चौहान

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद निवासी रिया चौहान ने मिस फर्रुखाबाद का खिताब जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि मैं आईएस बनना चाहती हूं। मेरे पिता योगेन्द्र चौहान एक कृषक है। अभी मैं पढ़ाई कर रही हूं। युवा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसके चलते मैने मिस फर्रुखाबाद प्रतियोगिता जीती है। जिसके लिए मैं सभी को बधाई देती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *