कोहरे का कहर: डीसीएम की टक्कर से कार खाई में पलटी

संत सागर पुरी महाराज व चालक सहित तीन दबे
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
कोहरे का कहर जारी है, इटावा-बरेली हाइवे चाचूपुर के पास तेज रफ्तार से आ रहे डीसीएम ने बोलेरो कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित खाई में पलट गयी। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में दबे लोगों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिवाया।

जानकारी के अनुसार मेला श्रीराम नगरिया पांचालघाट से संत सागर पुरी महाराज जनपद हरदोई थाना पाली क्षेत्र के ग्राम नान खेड़ा जा रहे थे। कार आकाश चला रहा था। साथ में संत के चाचा संजय सिंह भी मौजूद थे। अधिक कोहरा होने के कारण इटावा बरेली नेशनल हाईवे चाचूपुर के पास तेज रफ्तार से आ रहे डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। जिसमें सभी सवार दब गये। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में दबे लोगों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर मेला श्रीराम नगरिया संत समिति अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गये। सूचना के करीब पचास मिनट बाद पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *