हसनैन अली श्रीराम के दर्शन के लिए निकले पैदल

विकास राजपूत ने श्रीराम का पटुका पहनाकर किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हसनैन अली भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में शामिल होने के लिए वह अपने घर से पैदल ही निकल लिये। 22 जनवरी को रामजन्म भूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की जैसे ही तारीख उन्हें पता लगी तो उन्होंने अपना काम धंधा सब छोडक़र पैदल ही पहुंचने का संकल्प लिया और यात्रा शुरु कर दी। लगभग 200 किलो मीटर यात्रा पैदल तय कर जब वह लखनऊ पहुंचे वहां भाजपा से लोकसभा टिकट के प्रबल दावेदार विकास राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पुष्प माला व श्रीराम नाम का पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हसनैन अली बोले कि दो राम भक्त मिल रहे है। हसनैन ने बताया की यह मेरी श्री राम में जो आस्था है उसी के भरोसे में आज यहां तक पैदल पहुंच पाया हूं और प्रभु चाहेंगे तो जल्द ही अयोध्या में पहुंचकर उनके दर्शन कर पाऊंगा। हसनैन अली जनपद फर्रुखाबाद के थाना कम्पिल के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि मैं श्रीराम के दर्शन करने के लिए अपने घर से 10 जनवरी को ही पैदल निकल लिया था। वह बोले कि चाहें कितनी भी परेशानी रास्ते में आये, लेकिन वह अयोध्या जरुर पहुंचेंगे और प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। बताया कि बीते एक सप्ताह से काफी ठंड पड़ रही है और परेशानी भी हो रही है। हमारे घर वाले भी 22 तारीख को लेकर काफी उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *