14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष में प्रतियोगिताएं संपन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 193 विधान सभा क्षेत्र अमृतपुर के विलासी देवी इंटर कॉलेज देवसनी में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में चित्रकला,भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा लोकतंत्र के पावन पर्व के उपलक्ष में अपने-अपने विचारों को चित्रकला, भाषण और गायन के माध्यम से व्यक्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, विजेंद्र सिंह द्वितीय और नितिन तृतीय स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, साधना द्वितीय और आरजू तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सुदेश प्रथम, कु0 ज्योति द्वितीय और कमलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर माखन लाल राजपूत प्रबंधक, सुनील कुमार प्रधानाचार्य, अवधेश कुमार, सतलेश कुमार, बृजभान सिंह, ओमवीर सिंह, आलोक कुमार यादव, गौरी राजपूत, शोभित यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *