
सफलता के लिए समय का पाबन्द होना जरुरी: डा0 संदीप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा महोत्सव समिति द्वारा 20वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव-2024 में विजेता रहे मिस एवं मिस्टर फर्रुखाबाद के विजेताओं का सम्मान समिति के कार्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने मिस कानपुर रीजन मिस मुस्कान, मिस फर्रुखाबाद रिया चौहान, मिस्टर फर्रुखाबाद अभय तिवारी, मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिन्स सजल गुप्ता, मिस्टर माडल उत्तर प्रदेश-पीयूष दुबे, मिस्टर कानपुर रीजन अम्बुज सक्सेना, आदर्श बेटी से सम्मानित मिस शिवांगी चौहान का माल्यार्पण कर सम्मान किया। उन्होंने सभी विजेताओं को आशीर्वाद दिया। शिवांगी चौहान ने बताया कि उनको लोगों की मदद करना अच्छा लगता है। मिस फर्रुखाबाद रिया चौहान ने कहा कि युवाओं को नित्य नये कार्य करने चाहिए। निरन्तर अपडेट रहने की जरूरत है। आदर्श बेटी सम्मान से सम्मानित एवं मिस कानपुर रीजन मिस मुस्कान जो बी0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा हैं भविष्य में आई0पी0एस0 अधिकारी बनकर समाज एवं देश की सेवा करना चाहती हैं। माडलिंग तो मात्र शौक है। उन्होंने कहा कि युवा समय की ताकत को पहिचानें। इस मौके पर अभय तिवारी ने कहा कि जरुरतमंदों की मदद करना चाहिए। डा0 संदीप शर्मा ने कहा कि युवा सफलता के लिए अपने समय का ध्यान रखें और हर चीज की जानकारी रखनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने कहा कि अगर किसी को मेरी कोई जरुरत हो तो मैं हर समय तैयार हंू। उन्होंने विजेताओं को प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कृष्णकांत अक्षर, सच्चिदानंद मिश्रा, वीरेन्द्र त्रिपाठी, हर्ष दुबे मौजूद रहे। संचालन आकाश मिश्रा ने किया।
