
30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया, एक को भेजा जेल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र राजेश कुमार चौबे व कायमगंज मन्डी चौकी इन्चार्ज कृष्ण कुमार कश्यप अपनी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम श्यामनगर में दविश दी गई।

दविश के दौरान लगभग 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर सुसंगत धारा में दो अभियोग पंजीकृत किये गये। एक अभियुक्त (कर्मवीर पुत्र उजागर) निवासी श्यामनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद क्षेत्र की आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। सभी दुकानों पर नियमो को सुनिश्चित कराने के साथ ही गोपनीय टेस्ट परचेस कराया गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा उनके संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। पीओएस मशीन से बिक्री, ऑनलाइन की भी जांच की गई। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।
