छात्रों ने प्रभु श्रीराम की बनायी मानव श्रृंखला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में छात्रों ने रामजी की मानव श्रृंखला निर्मित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने प्रभु श्रीराम के पुरुषोत्तम स्वरुप पर प्रकाश डाला। प्रभु श्रीराम करुणा दया, क्षमा, न्याय और सत्य व सदाचार, धैर्य एवं साहस जैसे गुणों से परिपूर्ण है। सर्वेश यादव ने बताया कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श है। संजीव त्रिवेदी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लें। अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीराम 500 वर्ष के उपरान्त भव्य मंदिर में प्रतिष्ठ होने का गौरवांवित पल है। प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्रों ने भव्य राम मंदिर स्वरुप एवं उनकी बाल लीला से संबंधित चित्र बनाया। कला शिक्षक संजीव कुमार ने सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रामचन्द्र कुरील, अविलाश शंखवार, निशांत यादव, देवेन्द्र पाठक, गुलशनधीर, पुष्पेन्द्र शर्मा, अंकुर मिश्रा, नितिन पाठक, समरेन्द्र शुक्ला, राजवीर राठौर, करन पाल, जयवीर राजपूत, सरिता शर्मा, नेमा देवी, संजय गिरी, डा0 बृजमोहन कुशवाहा, बच्चू लाल, संघप्रिय गौतम, देवाशीष पाठक, दिलीप सिंह, जगवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *