
ससुर बोले ज्यादाद की खातिर दामाद को दिया गया जहर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। ससुर ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी और परिजनों ने अंंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामकुमार पुत्र चेतराम उम्र करीब 40 वर्ष निवासी जमापुर थाना राजेपुर प्लंबर का काम करता था। शनिवार को सुबह उठते ही अचानक उसको खांसी आने लगी और मुंह से खून आने लगा। इसके साथ ही पूरे शरीर में दर्द होने लगा। शाम को जब उसे खून की उल्टी हुई, तो परिजन रात 10 बजे उसे डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रात्रि 12 बजे उसकी मौत हो गयी।

वहीं मृतक के ससुर हरी सिंह ने बताया कि बेटी सुमन से ससुरालीजनों ने करीब छह पहले लड़ाई झगड़ा किया था। तब हम लोगों ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मेरी बेटी तभी से मेरे पास रह रही थी। कल जब दामाद की मौत हो गयी, तो इन लोगों ने मुझे कोई सूचना नहीं दी। गांव की एक लडक़ी ने मुझे घटना की सूचना दी। जब हम और मेरी बेटी सुमन पहुंचे, तो इन लोगों ने हाथापायी की। ससुर हरी सिंह ने आरोप लगाया कि रामकुमार के भाइयों ने जमीन और पैसे के चक्कर में जहर दे दिया है। जिससे राजकुमार की मौत हुई है।
