रामोत्सव के उत्सव में डूबा कस्बा नवाबगंज

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा कस्बा राममय हो गया। मंदिरों में जहां सुंदरकांड का पाठ हुआ, वहीं जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
कस्बा नवाबगंज में अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ हुए। वहीं कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। कस्बे के मेन चौराहे पर पंचवटी मंदिर पर अलीगंज से आए दुष्यंत पांडे ने सुंदरकांड का पाठ किया। जिसको सुनकर लोग राम भक्ति में डूबे। वहीं मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिसमें झांकियां भी निकल गईं। झांकियां के स्वरूप में हनुमान बने दिव्यांश, राम बने हिमान्या, सीता का स्वरूप बनी दुर्गा, वहीं दुर्गा मां का स्वरूप बनीअपेक्षा, लक्ष्मण बने सूर्यांश ने लोगों का मन मोह लिया। कस्बे के मंदिर पर मनमोहक झांकियां को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर पुरोहित पंडित दुष्यंत पांडे, मंदिर के व्यवस्थापक डॉक्टर विनय सक्सेना, विनोद कुमार गुप्ता ,योगेंद्र सिंह राठौड़, सुदेश, स्वदेश, विजय प्रताप, जय प्रताप, अमित प्रताप, गोल्डी गुप्ता, नवनीत उर्फ मोंटी सक्सेना, देवेंद्र राठौर सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे। कस्बे में तथा मंदिर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने जमकर प्रसाद छका। शाम को दीपावली जैसा माहौल दिखा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *