भूमि का फर्जी बैनामा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिनी की भूमि का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला तिवारी वाली गली निवासी राजेंद्र भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी विजया भारद्वाज के नाम गाटा संख्या 540/0.0186 हेक्टेयर भूमि स्थित अमेठी कोहना तहसील सदर फर्रुखाबाद में स्थित है। जिस महेश सिंह व गंगा देवी पत्नी महेश सिंह निवासी न्यू सैनिक कालोनी फतेहगढ़ ने दिनांक 24 अक्टूबर 2009 को एक फर्जी कूटरचित अवैध बैनामा जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर सागर पुत्र कालीचरण निवासी भगुआ नगला पांचाल घाट से गलत चौहद्दी डालकर करा लिया। प्रार्थी की पत्नी के गाटा संख्या 540 पर उक्त अवैध बैनामा के बल पर कब्जा करने की नियत से ईट गिट्टी आदि निर्माण सामग्री अपने अज्ञात साथियों से मिलकर डाल दी। जानकारी होने पर प्रार्थी ने दिनांक ११ अक्टूबर 2022 को प्रार्था पत्रदिया था। पुन: अनुस्मारक प्रार्थना पत्र डीएम को दिनांक 23 मार्च 2023 को दिया। जिसकी जांच तहसीलदार सदर से करायी गयी। जिसमें सीमांकन कर अभिलेखीय व स्थलीय जांच पूर्ण कर लेखपाल की आख्या के क्रम में तहसीलदार सदर व उप जिलाधिकारी सदर फर्रुखाबाद ने जांच आख्या जिलाधिकारी को दी। जिस पर तहसीलदार सदर व उप जिलाधिकारी सदर की जांच आख्या दिनांकित 23 दिसंबर 2023 के आधार पर पीडि़त प्रार्थना पत्र दे रहा है। पुलिस ने उपरोक्त तहरीर के आधार पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *