रामलला की भक्ति मेें सराबोर हो गये कस्बावासी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। चारों तरफ कोई भंडारे कर रहा है, तो कोई अपने घर में सुंदरकांड का पाठ कर रहा है। कई स्थानों पर डीजे की धुन पर लोग थिरकते नजर आये। थाने के पास हनुमान मंदिर को भव्यता के साथ सजाया गया और हनुमान की पूजा अर्चना की गयी। जहां लोगों ने पहुंचकर पूरे श्रद्धाभाव से माथा टेंका। हर तरफ यही धुन सुनाई दे रही थी कि राम आयेंगे तो पालना झुलाऊंगी……। लोगों ने अपने-अपने घरों में झालरें आदि लगायीं।

छतों पर भगवा झंडे लगाये। ऐसे माहौल लगा जैसे राम आज बनवास से अयोध्या वापस आ रहे हों। मंदिरों को भव्य रुप से सजाया गया। जहां पर सुंदरकांड के पाठ हुए तथा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया और लोगों के मस्तक पर चंदन को तिलक लगाया गया। युवा अपने गले में भगवा पटुका डाले नजर आये। किशन स्वरूप, सोहन स्वरूप, पंकज भारद्वाज आदि लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में पुरुष बच्चे एवं महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजकिशोर पांडे, मनोज पांडे, गोल्डी गुप्ता, पंकज राठौर, अजीत यादव, रणवीर सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव आदि लोगों ने व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *