राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश

भीड़ उकसाने का आरोप
समृद्धि न्यूज।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में हुए हमले का मंगलवार को जोराबाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है।

मंगलवार सुबह असम पुलिस ने राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोराबाट में आगे बढऩे से रोक दिया। जिससे आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। ये बैरिकेड इसलिए लगाए गयी थी ताकि यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका जा सके। असम के मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने को कहा है। राहुल गांधी पर पर भीड़ को उकसाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *