प्रा0शि0 संघ ने समस्याओं को लेकर बैठक कर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक शिक्षक संघ ने तीन सूत्रीय समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे की अध्यक्षता में शिक्षक भवन फतेहगढ़ में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मांग की गई कि गूगल मीट में अनुपस्थित इंचार्ज प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापक का वेतन रोकना बहुत ही अन्याय पूर्ण है। बहुत सी जगह नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। जिस कारण कुछ लोग गूगल मीट से नहीं जुड़ पाते है।

शीतकालीन समय में बिना स्पष्टीकरण वेतन रोकना शासनादेश के विपरीत है। संघ मांग करता है कि शीघ्र वेतन दिया जाये। इस माह इनकम टैक्स के फार्म भी भरे जा रहे है। जिन विद्यालयों में समस्त स्टाफ का वेतन 65 प्रतिशत से छात्र उपस्थित पर जाना भी सरासर अन्याय है। कन्वर्जन कास्ट की धनराशि व फलों की धनराशि समय पर नहीं दी जा रही है। जबकि औसतन 51 प्रतिशत छात्र उपस्थिति पर कन्वर्जन कास्ट दी जा रही है। इस आधार पर उपस्थिति वाले स्कूलों का वेतन रोंका गया है। स्कूलों में 90 प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थित है वहां के प्रधानाध्यापक किस आधार पर बच्चों को खाना खिलायेंगे। संगठन मांग करता है कि 65 प्रतिशत छात्र उपस्थिति वाले सभी स्कूलों को उपस्थिति बढ़ाने का मौका देते है और वेतन जारी किया जाये। अन्यथा संगठन अपने स्तर पर कोई निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। कन्वर्जन कास्ट की धनराशि सितम्बर माह से अब तक की बांकी है। अवशेष धनराशि तत्काल दी जाये। निर्दोष शिक्षक निर्देश गंगवार उच्च प्राथमिक विद्यालय झब्बूपुर बिना जांच के निलंबित किया गया है। 4 माह तक जांच अधिकारी द्वारा जांच नहीं करायी गई। जांच कराकर शिक्षक को बहाल किया जाये। इस मौके पर जिलामंत्री राजकिशोर शुक्ला, जितेन्द्र सिंह यादव, शकील खान, अमित मिश्रा, मुन्नालाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *