फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक रामानंद इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 24 जनवरी को सभी विद्यालयों के शिक्षक नवीन पेंशन के विरोध व तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के विरोध के कारण विद्यालय में उपस्थित होकर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान शिक्षक-कर्मचारी विरोधी है। जिसके विरोध में काली पट्टी बांधकर अपने-अपने विद्यालयों में विरोध करेंगे। शिक्षक नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में घोर भ्रष्टाचार की निंदा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कोई कार्य नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार का सहारा लिया जा रहा है। मांग की कि प्रशासन इसको संज्ञान में ले और कार्यवाही करें। सभी ने एक स्वर में कहा कि तदर्थ शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाये। पुरानी पेंशन बहाल हो, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमय हो, अवशेष भुगतान शीघ्र किया जाये। बैठक में जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, शैलेश दुबे, सतेन्द्र सिंह, संतोष दुबे, प्रदीप जायसवाल, प्रशांत कुमार मिश्रा, रजनीश शिवा, संजीव चौहान, सुधाकर चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
