राम के चरण में हनुमान स्वरुप हरीश मेहता ने त्यागे प्राण

हार्ट अटैक आने से घटी घटना
बिजली विभाग से थे रिटायर, 25 वर्षों से निभाते चले आ रहे थे हनुमान जी का रोल
समृद्धि न्यूज।
भिवानी में घटी दुखद घटना’श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हनुमान बने कलाकार ने त्यागे प्राण, भगवान राम की झांकी के दौरान श्रीराम का गुणगान करते हुए हनुमान परलोक सिधार गए। राम उनकों उठाते रह गए। डॉक्टरों के मुताबिक कलाकार को हार्ट अटैक आने से हुई मौत।

अयोध्या सहित पूरे देश के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा, 5 शताब्दियों के पश्चात् प्रभु श्री राम अपने भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। वही इस दौरान देश भर में कई आयोजन शुरू हो गए थे। कई जगह तो रामलीला का आयोजन किया गया। हरियाणा के भिवानी के जवाहर चौक में रामलीला के मंचन के दौरान एक दुखद घटना घटित हुई। रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार हरीश मेहता को दिल का दौरा पडऩे से उन्होंने श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार के चरणों में अपने प्राण त्याग दिये। लोग उन्हें उठाते रहे। काफी देर तक हरीश मेहता नहीं उठे तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हरीश मेहता के निधन की खबर जैसे ही लोगों को पता चली इलाके में मातम पसर गया। सूत्रों की माने तो हरीश 25 साल से बजरंगबली का रोल निभाते चले आ रहे है। वह बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *