प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुमारी में मदमस्त रहे कबीर पंथी

कबीर सनातन भंडारा में श्रद्धालु राम भक्तों की सेवा जारी।
अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि में सोमवार को हुए भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुमारी में कई प्रांतों से आए कबीरपंथी पूरी तरह सराबोर हो गये।आलम यह रहा कि जिस वक्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूजन कर रहे थे उस वक्त देश के कई भागों से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा में मनोभाव के साथ लगे कबीरपंथी सेवा भाव के साथ इसकी खुशी का पूरी मदमस्ती के साथ इजहार कर रहे थे।इजहार का तरीका भी ऐसा रहा जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।हुआ यूं कि सामान्य तौर पर इस भंडारे की शुरुआत सदगुरु कबीर साहब की आरती पूजन की बाद होती है लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समय दोपहर का था इसलिए दोपहर के भजन वितरण के बाद कबीर सनातन भंडारा में मौजूद सभी कबीरपंथी एकजुट हो गए और संचार माध्यमों से समारोह को एकटक देखने और सुनने लगे।

इस दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री ने पूजन शुरू किया वैसे ही ये सभी कबीर पंथी उठकर खुशी में नाचने लगे और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार करने लगे।भगवान श्री राम की भक्ति भाव में डूबे इन कबीरपंथी श्रद्धालुओं का नृत्य तकरीबन आधे घंटे तक चला।प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन के बाद भंडारे के आयोजक खेमचंद अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह काे लेकर कबीर आश्रम सालिया दाहाेद गुजरात की ओर से विशाल भंडारे की शुरूआत की गई है।कबीर सनातन भंडारा के नाम से चल रहा यह विशाल भंडारा श्री कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति परिसर के समीप महाेबरा बाईपास स्थित मैदान में आयाेजित किया गया है।यह विशाल भंडारा भारतवर्ष के समूचे कबीर पंथियों द्वारा मिलकर चलाया जा रहा है,जिसमें प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों पालियो में मिलाकर करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालु, रामभक्त और दर्शनार्थी भाेजन, नाश्ता,चाय ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मगहर पीठाधीश्वर आचार्य विचार साहेब द्वारा सदगुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर इस कबीर सनातन भंडारा का भव्य शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से दस बजे तक आने वाले श्रद्धालुओं को नाश्ते में चाय, कचाैड़ी व पकाैड़ी दी जा रही है।इसके बाद सुबह 11 बजे से दाेपहर एक बजे तक भाेजन दिया जा रहा है और फिर रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भाेजन का कार्यक्रम चल रहा है।प्रतिदिन नाश्ता,भाेजन का क्रम ऐसा ही चलता रहेगा।नाश्ता तथा भाेजन हर प्रतिदिन मीनू चार्ट के हिसाब से बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *