फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से व शिकायत निस्तारण के क्रम में मंगलवार को को सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा द्वारा छापामार कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में निकट मस्जिदए रकाबगंज कलाँ पर स्थित मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद शफीक के खाद्य प्रतिष्ठान स्टोर स्वीट्स से खाद्य पदार्थ छेना की मिठाई का नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। टीम को देखकर मिलावटखोरों में हडक़ंप मच गया। कई लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि छापामार अभियान इसी तरह जारी रहेगा। जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा।

