फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसई निवासी प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये।

जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसई निवासी रघुनाथ राजपूत की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी राजपूत का मेरापुर के ग्राम अछरौड़ा निवासी 24 वर्षीय अखिलेश राजपूत पुत्र विजय सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अखिलेश अपने मामा रुनी चुरसई निवासी रघुनाथ के बीते दिन पूर्व आया था। दोनों काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका रोशनी घर पर बीती रात अकेली थी। पिता पड़ोस की बैठक में सो रहे थे। सुबह जानवर की सानी ेदेने के लिए रघुनाथ कमरे में दाना लेने गये, काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर किसी तरह दरवाजा खोला तो अखिलेश फांसी पर लटका था और रोशनी जमीन पर पड़ी थी। अनुमान लगाया गया कि रोशनी जहर खाया है। मौके पर एक मोबाइल फोन टूट पड़ा था। सूचना मिलने पर जहानगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस घटना से दोंनों के परिजनों में कोहराम मच गया।
