रखा बालिका इं0का0 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना गणतंत्र दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने झण्डा रोहण किया। समस्त स्टाफ व कर्मचारियों एवं छात्राओं को शपथ दिलायी। शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी का संदेश पढक़र सुनाया।

सहायक अध्यापिका बीना एल्वर्ड ने शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़ा। अध्यापिका प्रीती मसीह ने गणतंत्र दिवस पर विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। देश भक्ति गीत, नाटक, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 9 की छात्रा नरगिश द्वारा देश भक्ति सुंदर प्रतियोगिता प्रस्तुत कर मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय में ेनिबंध, भाषण व नाटक प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 75वां गणतंत्र हम बना रहे है व 76वें वर्ष में हम प्रवेश कर रहे है। हमें देश के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करनी है, क्योंकि युवा ही देश का भविष्य है। इसलिए युवा हर कार्य में आगे आकर प्रतिभाग करें। इस मौके पर बीना एल्वर्ड, नीतिका सनी, नेहा मिश्रा, ममता पौल, भावना लाल, रचना हिल्स, ममता, लिपिक अनीस अहमद, संजय प्रसाद, सुरेन्द्र पाल सिंह, राजेश, शिवम शुक्ला, सुनील राम, सुनील कुमार, अर्जुन, नूरानी लायल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *