देश के युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रखर करने में एबीवीपी का अहम योगदान- विकास राजपूत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से युवोत्सव पखवाड़ा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही व विशिष्ठ अतिथि भाजपा युवा नेता विकास राजपूत कार्यक्रम में मौजूद रहे। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की तरफ से स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़े के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद के विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालयों मेंं आयोजित किया गया था।

जिसमें खो-खो, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फतेहगढ़ स्थित दुर्गा नारायन महाविद्यालय में सोमवार को युवोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि घनश्याम शाही व विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता विकास राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए विकास राजपूत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का युवाओं में भारतीय संस्कृति को बरकरार रखने में अहम योगदान है। जब भी देश को जरूरत पड़ी है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने रक्त से देश को सींचा है। अभाविप सबसे अधिक रक्तदान करने वाली शाखा है। जब देश में वामपंथी विचारधारा का साम्राज्य पनप रहा था। तब भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अभाविप ने ही बीड़ा उठाया।
