अब ओवर ब्रिज से लोगों को करना होगा आवागमन
रेलवे मंडल कार्यालय के आदेश पर हुई कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ओवर ब्रिज बनने के बाद रेलवे विभाग ने भोलेपुर क्रासिंग को पूर्ण रुप से बंद कर दिया। अब लोगों को ओवर ब्रिज का ही इस्तेमाल करना होगा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के कर्नलगंज चौकी के निकट भोलेपुर रेलवे क्रासिंग नम्बर 148A है। क्रासिंग बंद होने के दौरान यहां पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

इस समस्या के समाधान के लिए सांसद मुकेश राजपूत के प्रयास से ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया था। बीते माह ही ओवर ब्रिज पर आवागमन चालू किया गया था। सीनियर सेक्शन इंजीनियर फतेहगढ़ ने 24 जनवरी को ही विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्रवाई हेतु 29 तारीख की तिथि नियत की थी। जिस पर सोमवार को रेलवे मंडल कार्यालय के आदेश पर भोलेपुर क्रासिंग को बंद करन ेकी कार्यवाही की गयी। हालांकि स्थानीय लोगों से पहले ही बातचीत कर समझाया जा चुका था कि किसी प्रकार की लॉ एंड ऑर्डर संबंधी समस्या नहीं है। साथ ही स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार का कोई विरोध भी सामने नहीं आया है। आरपीएफ थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि क्रासिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब आवागमन ओवरब्रिज से ही होगा।
