अवकाश पर गांव आये कैंसर से पीडि़त एसआई की मौत

कायमगंज/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। अवकाश पर घर आए कैंसर से पीडि़त दारोगा की हालत बिगड़ गयी। स्वजन उन्हें सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने दारोगा को मृत घोषित कर दिया। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।

क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 59 बर्षीय सुरेश सिंह यादव दारोगा के पद पर लखनऊ में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। वर्तमान समय में वह कोतवाली कायमगंज के गांव शिवरई बरियार में रह रहे थे। स्वजनों के अनुसार वह लंबे समय से कैंसर से पीडि़त थे। उनका इलाज कानपुर स्थित रीजेंसी अस्पताल से चल रहा था। कुछ दिन पूर्व वह अवकाश लेकर घर आए थे। मंगलवार दोपहर हालत बिगडऩे पर स्वजन उन्हें सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने दारोगा को मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। मृतक की पत्नी शीतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक पुत्र रत्नेश व दो पुत्रियां संध्या व नेहा हैं। स्वजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *