न्यायालय ने विवेचक व सीओ से 4 फरवरी तक मांगा स्पष्टीकरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ज्ञानेंद्र कुमार ने थाना मोहम्मदाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 381/2018 के मामले में न्यायालय में प्रेषित किये गये आरोप पत्र के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि विवेचक वीरेंद्र पाल सिंह द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2019 को आरोप पत्र किता किया गया। जबकि उक्त आरोप पत्र आज दिनांक 29 जनवरी 2024 को न्यायालय के समक्ष प्रसंज्ञान हेतु प्रस्तुत किया गया। जो लगभग 4 वर्ष विलम्ब के पश्चात प्रस्तुत किया गया। ऐसी स्थिति में पूर्व विवेचक तथा अग्रसारण अधिकारी (संबंधित सीओ मोहम्मदाबाद) इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण दें कि विवेचक द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी को आरोप पत्र कब प्रेषित किया गया था और उसके पश्चात क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद द्वारा आरोप पत्र को पुन: न्यायालय प्रेषित करने हेतु विवेचक को कब प्राप्त कराया गया। विवेचक और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह अपने लिखित स्पष्टीकरण के साथ जी0डी0 की प्रति भी संलग्न करें। स्पष्टीकरण देने के लिए ४ फरवरी की तिथि नियत की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *