कर्नल शरद शरन को नदीम फारुकी ने पत्रिका की भेंट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन को पार्टी कार्यालय आवास विकास पर पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने संघर्ष के पांच साल नामक पत्रिका भेंट की। नदीम फारुकी ने बताया कि विपक्ष में रहते हुए पांच साल संघर्ष किया। जिसको लेकर यह पत्रिका का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था। जिसमें बुधवार को सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन को भेंट की गई। पार्टी कार्यालय पर कर्नल शरद शरन ने बताया कि देश में शहीद होने की एक मात्र रोजगार योजना केवल सेना है उसे भी भाजपा ने अच्छी योजना बताकर फौजी समाज का शोषण करते हुए अग्निवीर में बदल दी है। फौजी समाज की पेंशन खत्म की जा रही है। साथ ही नौकरी करने के अवसर भी समाप्त हो रहे है। तीन चार साल तक काम लेने के बाद उन अग्निवीर को भी बेरोजगार करने के लिए भाजपा कोई कसर छोड़ नहीं रही है। ऐसे में फौजी समाज का भी शोषण हो रहा है। फौजी समाज के लिए पुरानी पेंशन मांग को बहाल करें। साथ ही अन्य लोगों की भी पुरानी पेंशन बहाल हो। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, बेंचेलाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *