चोरों ने 14 लाख की नगदी तथा लाखों के जेवर उड़ाये

पीडि़त ने सिपाही तथा उसके सिपाही भाई के खिलाफ दी तहरीर
चोरी की घटना के बाद घर में विवाह की खुशियां हुई काफूर
पुलिस मौके पर पहुंचकर की जांच, पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
थाना क्षेत्र के ग्राम खुडिऩा खार निवासी शिवराज सिंह गंगवार पुत्र लालमन के घर उस वक्त चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जब घर के सदस्य अपने-अपने कमरों के अंदर सो रहे थे। बताया गया है चोर जीने के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए तथा पहले कमरे के ताले तोड़े और बाद में संदूक तथा बक्से आदि तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद घर परिवार में हडक़ंप मच गया। पीडि़त के अनुसार चोर 14 लाख रुपए की नगदी तथा सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चोरी की घटना को लेकर पीडि़त ने एक पुलिसकर्मी जो वर्तमान में कायमगंज कोतवाली में तैनात है तथा सिपाही के भाई के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

घटना को लेकर पीडि़त शिवराज सिंह गंगवार की पुत्री भावना गंगवार पत्नी राजीव गंगवार निवासी कुइयांधीर थाना शमशाबाद ने बताया उसके भाई आशीष कुमार का विवाह होना सुनिश्चित हुआ था। विवाह की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। तैयारियों के मद्देनजर घर की गोदाम में रखा लगभग पांच लाख का गेहूं भी विक्रय किया गया था। कुल मिलाकर 14 लाख रुपए की नगदी तथा सोने चांदी के जेवरात रखे थे। पीडि़त की पुत्री ने यह भी बताया कायमगंज कोतवाली में तैनात सिपाही नकुल भाटी से उसके भाई की दोस्ती थी और दोस्ती के चलते घर आना जाना था। उन्होंने यह भी बताया घर में रखे पैसे की जानकारी दोनों को थी। मगर घर परिवार के लोग अनभिज्ञ थे। दो दिन के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीडि़त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मं ग्राम अद्दूपुर का भी जिक्र किया गया। पीडि़त की तहरीर के बाद हरकत में आई शमशाबाद थाना पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। इस दौरान महिलाओं ने सिपाही नकुल भाटी तथा उसके सिपाही भाई अंकुश भाटी पर चोरी के आरोप लगाए। आशीष की शादी आगामी 6 फरवरी को होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *