अनियंत्रित कार की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर घायल

दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक को पुलिस ने पकड़ा
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज।
थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी आयुष पुत्र अवधेश कुमार उर्फ भूरे उम्र 12 वर्ष को एक कार के चालक ने उस वक्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जब किशोर घर के सामने खड़ा था। फर्रुखाबाद से कायमगंज की ओर जा रही एक कार के चालक ने लापरवाही से चलाकर किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, तो घबराया कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। साथ ही कार चालक के फैजबाग की ओर भागने की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की दोनों गाडिय़ों ने पीछा किया। फैजबाग में कार को रोक लिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को कार सहित थाने भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *