घर जैसा 2.0 की हुई प्री लॉन्चिंग, रामभक्तों को वितरित किया प्रसाद

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। रामनगरी में बीते दिनों भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर में तमाम प्रतिष्ठित समूहों और व्यक्तियों द्वारा समाज सेवा के कार्य किया जा रहे हैं।इसी क्रम में घर जैसा 2.0 के सुल्तान खान,पायनियर ट्रेडर्स के रोहित अग्रवाल,घर जैसा के मालिक महमूद खान और रोहित पोरवाल द्वारा ब्रिटानिया के उत्पादों का वितरण अयोध्यावासियों को प्रसाद स्वरूप किया गया।इस अवसर पर सुल्तान खान ने बताया कि घर जैसा 2.0 की प्री लॉन्चिंग है।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभर रहा है तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हमारे घर जैसा 2.0 जो महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और हनुमानगढ़ी नाका के बगल स्थित है तथा जहां आधुनिक और पारंपरिक तत्वों का मिश्रण प्रदर्शित करते हैं,जो मेहमानों के लिए आरामदायक हैं।

बताया गया कि कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित स्थान शामिल हैं। आगंतुक यहां स्थानीय और पसंदीदा व्यंजनों को चुन सकते हैं तथा होटल की छत पर रेस्तरां में वास्तव में विशिष्ट अनुभव का आनंद ले सकते हैं।साथ ही यह भी बताया गया कि लोग यहां कॉफी शॉप में आराम कर सकते हैं और होटल की इन-हाउस बेकरी से विभिन्न प्रकार की पेस्ट्री, केक और ब्रेड का स्वाद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *