अपहरण के मामले में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन का साला गिरफ्तार

जीजा के खिलाफ मुकदमा वापस न लेने वाले वादी का किया था अपहरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टॉपटेन अपराधी माफिया अनुपम दुबे का शातिर साला अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी आशीष पाण्डेय को मऊदरवाजा पुलिस व स्वाट टीम तथा सर्विलास की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जनपद मैनपुरी के कुंवर आरसी महिला डिग्री कालेज से गिरफ्तार कर लिया।
थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2023 में धारा 147, 323, 506, 364°, 386, 341, 120बी के मुकदमे में अभियुक्त आशीष पाण्डेय पुत्र स्व0 चन्द्र पाल पाण्डेय निवासी ग्राम अलीपुर पट्टी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी फरार चल रहा था। कोतवाली मोहम्मदाबाद में भी धारा 164, 386, 342, 504, 506/34 के तहत मुकदमा दर्ज है। उसमें भी फरार चल रहा था। अभियुक्त राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे का गुर्गा है। जिसने अनुपम दुबे के विरुद्ध मुकदमे में गवाही देने से मुकरने अथवा समझौता कराने के उद्देश्य से अनुपम दुबे के कहने पर उसके भाई अनुराग दुबे के तैयार प्रपत्रों पर हस्ताक्षर न करने पर अभियुक्त के वादी के पिता का अपहरण अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। विवेचना प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा द्वारा की गई। जिसमें अपहरण में प्रयोग की गई होण्डई के्रटा कार शामिल है।

अपहरण में अभियुक्त विनीत दुबे उर्फ वीनू पुत्र रामकृष्ण निवासी सहसापुर को जेल भेजा जा चुका है। 3 फरवरी को मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार ने अपनी टीम के अलावा एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक अमित गंगवार, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक विशेष कुमार की टीमों के सहयोग से फरार चल रहे अपराधी आशीष पाण्डेय को मुखबिर की सूचना पर कुंवर आरसी महिला डिग्री कालेज मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि चन्द्रमोहन सूरी पुत्र तिलकराज निवासी मोहल्ला मरकिचिया कस्बा बेवर जनपद मैनपुरी ने मेरे व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें मेरे जीजा अनुराग दुबे व अनुपम दुबे का भी नाम लिखा दिया था। जिसके बाद अनुपम के कहने पर हम लोगों को कई बार चन्द्रमोहन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना तो १८ जुलाई को हम लोगों ने एक वकील से सलाह लेकर १९ जुलाई को फतेहगढ़ कचहरी तारीख पर जब वह आया तो योजना के तहत विजय विक्रम, आदेश सिंह, आशुतोष द्विवेदी, विनीत दुबे उर्फ बीनू के साथ मिलकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर मेरे द्वारा लगातार इंटरनेट कालिंग के माध्यम से जीजा अनुराग दुबे से बातीचीत करायी जा रही थी। शपथ पत्र कचहरी में दिलाकर उसके बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दिलवाये गये थे। लखनऊ विधानसभा के समाने होटल में कमरा नंबर ४०५ व २०१ में ठहरने की व्यवस्था करायी गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर तीन मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने अपहरण में प्रयोग की गई कार व मोबाइल भी बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *