भारी भीड़ देखकर गदगद नजर आये सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य के समर्थन में पीडीए पखवाड़ा के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी भीड़ देखकर सपा प्रत्याशी गदगद नजर आये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र की अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बराकेशव में नाहर सिंह यादव के आवास पर पीडीए पखवाड़ा के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से जनता को अवगत कराया। इसके साथ ही सपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य को जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जनता को ठगने का काम किया है। वर्तमान में जो सरकार चल रही है वह तानाशाही की सरकार है। जिससे किसी भी गरीब का भला होने वाला नहीं है। सपा सरकार में चलायी गयीं योजनाओं को भाजपा सरकार अपना नाम देकर चला रही है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। उज्जवला योजना के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। जबकि सिलेंडर के पूरे पैसे धीरे-धीरे वसूल लिये जाते हैं। एक बार भरा सिलेंडर मिलने के बाद दोबारा गरीब आदमी उसे नहीं भारवा पाता।

सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जो कहती है वह करती है, जबकि अन्य सरकारे सिर्फ कहती हैं, करती नहीं। इसलिए फैसला आप लोगों को करना है कि किसको चुनना है। उन्होंने सपा सरकारी की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, सुरेंद्र सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, शशांक मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, प्रधान अमित यादव, गौरव, राजारामपुर मेई के प्रधान विक्कू यादव, अनुराग यादव, इलियास मंसूरी, सभासद राहुल यादव, अश्वनी यादव, पुष्पेंद्र यादव, सीटू, अभिषेक शाक्य, शिवम यादव, प्रधान अजमेर खान, हरनंदन सिंह फौजी, रामशरण कठेरिया, अजीत यादव प्रधान बराकेशव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
