शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया दलेलगंज निवासी लालू पुत्र राकेश कुमार 6 महीने पूर्व एक पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय अचानक असंतुलित होकर गिर गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों द्वारा घायल को फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लाभ न होने पर कानपुर ले गए और फिर आगरा। उसके बाद परिजनों परिजन उसे लेकर जयपुर गये। जहां एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बीते दिवस उसकी मौत हो गई। उधर मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मचा गया। मृतक के शव को घर लाया गया। मृतक के दो पुत्र प्रतीक तथा अवी बताए गए। पत्नी शीला का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। किसान नेता बहादुर राजपूत ने बताया मृतक अपने परिवार का एक मात्र सहारा था। जिसके सहारे घर परिवार की जीविका चलती थी। पिछले 6 महीने से इलाज जारी था। परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है।
