संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी होने पर मायके वालों ने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम बढ़ी बनकटी निवासी 27 वर्षीय प्रेमलता रामरतन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका व उसके पति में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। सूचना मायके वालों को दी गई। मौके पर मृतका का भाई अटल बिहारी निवासी बरतल नवाबगंज पहुंच गया। सूचना पर पखना चौकी प्रभारी अजय कुमार व कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार भाटी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतका के भाई ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया। मृतका का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। एक पुत्र कृष्ण व पुत्री परी है। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *