एल्कोहलयुक्त दवाइयों एवं टिंचर की बिक्री को लेकर मेडिकल स्टोरों पर हुई छापेमारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एल्कोहलयुक्त दवाइयों एवं टिंचर की बिक्री को लेकर मेडिकल स्टोरों पर औषधि एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त रुप से छापेमारी की। जिससे मेडिकल स्टोर स्वामियों में हडक़ंप की स्थिति देखी गयी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को आबकारी आयुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला अस्पताल के सामने संचालित लोहिया मेडिकल स्टोर का मय टीम औषधि निरीक्षक रजत कुमार, आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह व सचिन त्रिपाठी ने पुलिस के साथ निरीक्षण किया।

इसके पश्चात कैलाश मेडिकल स्टोर, गुलाटी सर्जिकल और मेडिकल स्टोर आवास विकास का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों से एल्कोहलयुक्त औषधीय एवं टिंचर का विक्रय होना नहीं पाया गया। औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह आबकारी निरीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ संयुक्त रूप से अल्कोहल युक्त औषधीय का दुरुपयोग न होने की दृष्टिगत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ मेडिकल स्टोरों पर इस प्रकार की दवाइयों की बिक्री की जा रही है। जिसके मद्देनजर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह छापामार अभियान लगातार जारी रहेगा। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जायेगा। आज की छापेमारी से मेडिकल स्टोर स्वामियों में हडक़ंप का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *