ड्रोन से की गयी निगरानी, दंगा नियंत्रण टीम ने की मॉक ड्रिल
डीएम व एसपी पीएसी के साथ नगर में किया पैदल फ्लैग मार्च
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की तथा फ्लैगमार्च कर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस मस्जिदों के बाहर तैनात रही। नमाज के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
हलद्वानी में घटी घटना के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस एलर्ट रही। कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने नगर में डोन कैमरे से निगरानी शुरू की। पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि वह शांति बनाये रखें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे उन्हें कोई दिक्कत हो। आम जन मानस मे विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नव युवकों की चेकिंग व पूछताछ की।

बाजारों में स्थित प्रतिष्ठानों एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसी कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। क्षेत्र की जनता में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाये रखने एवं किसी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक नितिन यादव, कस्वा चौकी इन्चार्ज विद्या सागर तिवारी, मन्डी चौकी इन्चार्ज कृष्ण कुमार कश्यप, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक शमीमुद्दीन, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबिल अभिषेक कुमार, कांस्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल सिन्धु सिंह, कांस्टेबिल रोहित कुमार, कांस्टेबिल अभिनव, कांस्टेबिल राजकुमार, कांस्टेबिल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबिल संध्या, अंकिता, मेघा, सीमा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
वहीं फर्रुखाबाद में भी जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट रहा। डीएम वी0के0 सिंह, एसपी विकास कुमार ने पुलिस व पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी। दंगा नियंत्रण टीम ने मॉक ड्रिल की। मस्जिदों की व मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी। हर मंदिर व मस्जिद पर पुलिस बल तैनात रहा। जो हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाये रहा। लालगेट से बीबीगंज पुलिस चौकी तक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पैदल गस्त। डीएम ने बताया अपने-अपने क्षेत्र में अधिकारी भ्रमणशील रहें और लगातार हालात पर नजर बनाए रखें। डीएम ने जनपदवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अमन चैन से रहने की अपील की। एसपी विकास कुमार ने बताया कि जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अजकता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
