मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं व संतों ने लगायी गंगा में डुबकी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पांचाल घाट पहुंचकर गंगा स्नान किया तथा मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके अलावा साधु संतों व कल्पवास कर रहे लोगों ने भी पूजा अर्चना कर गंगा स्नान किया।
मौनी अमावस्या पर दूरदराज से आकर श्रद्धालुओं व कल्पवास कर रहे साधु संतों ने हर-हर गंगे के बीच गंगा में डुबकी लगायी और पूजा अर्चना की।

कई भक्तों ने कथा आदि का आयोजन कराया। बताते चलें कि इस समय पांचाल घाट पर मेला रामनगरिया चल रहा है। जिससे माहौल पूरी तरह से धार्मिक बना हुआ है। हर ओर कथा, भगवत आदि संतगण करते दिखायी दे रहे हैं। कई समाजसेवी भंडारों का भी आयोजन कर रहे हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सुख समृद्धि आती है। मौनी अमावस्या के चलते काफी भीड़भाड़ रही है। वहीं नागा साधुओ ने भी हर-हर गंगे के बीच स्नान किया तथा मेले में शोभायात्रा निकाली। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के बीच उनका स्वागत किया गया। मेला राम नगरिया में चाय नाश्ते की व्यवस्था भी विभिन्न संतों की तरफ से अपने शिविरों में कराई गई। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया। जो चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *