शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना कमालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-15/24 धारा-379, 411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शेखर पुत्र बारजादी बंगाली निवासी शांतापुरी कलॉनी थाना कासगंज जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी भगवती आईटीआई बीएचईएल, हाल पता अर्जुन कोल्ड स्टोरेज जहानगंज मार्ग थाना कमालगंज के बैग से 45 हजार रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पीडि़त की तहरीर के आधार पर थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0-15/24 धारा-379 भादवि पंजीकृत किया गया था। आज थाना कमालगंज पुलिस ने उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से नकद 35000/- रुपये बरामद किये। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 15/24 धारा 379 भादवि थाना कमालगंज, मु0अ0स0 409/2020 धारा 120बी, 379 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर, मु0अ0सं0 421/2020 धारा 120बी व 379, 411 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर, मु0अ0सं0 466/2020 धारा 307/34 भादवि थाना रमाचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर, मु0अ0सं0 278/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर, मु0अ0सं0 939/2017 धारा 22/8 स्वापक औषधि और मन प्रभारी पदार्थ अधिनियम थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस पंजीकृत हैं। गिरफ्तार के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश राय समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *