फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दिनांक ८ फरवरी को अज्ञात अभियुक्तगणों द्वारा पीडि़त धर्मवीर पुत्र स्व0 मनीराम निवासी ग्राम तेरा सकवाई कोतवाली मोहम्मदाबाद के घर का ताला व खिडक़ी तोडक़र घर में रखा सामान जैसे 05 पीतल की परात व 02 भगौना पीतल व 8 टंकी पीतल आदि चोरी कर लेने के सम्बध में दिनांक १० फरवरी को पीडि़त उपरोक्त की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 22/2024 धारा 457, 380 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक १२ फरवरी को घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तगण अनिल बाल्मीकि पुत्र कल्लू वाल्मीकि, विजय पाल बाल्मीकि पुत्र रामसनेही बाल्मीकि निवासीगण ग्राम तेरा कोतवाली मोहम्मदाबाद को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 05 पीतल की थाल पुरानी, 04 थाली पीतल पुरानी, 01 परात पीतल पुरानी, 01 चमचा पीतल पुराना, 01 बड़ा व 01 छोटा लोटा पीतल पुराना, 01 बेला पीतल पुराना, 01 भगौना पीतल पुराना बरामद किया है। अभियुक्त अनिल बाल्मीकि पर दो मुकदमे तथा अभियुक्त विजयपाल पर दो मुकदमे थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद में पंजीकृत हैं। इस मौके पर प्र0नि0 मनोज कुमार भाटी, उ0नि0 सूर्यप्रकाश उपाध्याय, का0 गुलाम गौस, का0 अनीश कुमार मौजूद रहे।
