फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माघ मेला रामनगरिया में डीएम, एसपी के कैंप कार्यालय में अचानक आग लग गयी। जिससे हडक़ंप मच गये। इस दौरान कपड़े और गद्दे जल गये। मेला क्षेत्र में अस्थाई रूप से डीएम व एसपी का कार्यालय बनाया गया। जिसके विश्राम कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे मेला क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रुप नहीं ले पाया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सरकारी कार्यालय के कर्मियों समेंत फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
