किस-डे: चलो संग मिलकर प्यार की गलियां घूम लेते हैं…….

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वेलेन्टाइन-के वीक सप्ताह के सातवें दिन किस-डे मनाया जाता है। किस-डे के खास अवसर पर आप भी अपने पार्टनर को खूबसूरत शायरी भेजकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। किस-डे 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर के प्रति स्नेह जताकर रिश्ते को पक्का कर देते हैं। वैसे तो किस कई तरह के होते हैं और हर एक किस का इस दिन अपना महत्व होता है।

इस खास दिन के मौके पर पार्टनर को किस कर या मोबाइल के जरिये शायरी भेजकर खुश कर सकते हैं। एक शायर ने किस डे पर शायरी प्रस्तुत करते हुए इस दिवस को कुछ तरह मनाया- चूम लूं तेरे ओठों को दिल की यह ख्वाहिश है। बात ये मेरी नहीं दिल की फरमाइश है, मुझे बाहों में बिखर जाने दो, अपनी मुश्कब्र सांसों से महक जाने दो। दिल मचलता है और सांसें रुकती हैं अब अपने होठों को मुझे छू लेने दो। न जाने कब वो हसीन रात होगी, जब उनकी निगाहें हमारी निगाहों के साथ होंगी। बैठे हैं हम उस रात के ंइंतजार में जब उनके होठों की सुर्खियां हमारे होठों के साथ होगी। चलो संघ मिलकर प्यार की गलियां घूम लेते है। प्यार का इजहार तो कर लिया। अब एक दूसरे को चूम लेते हैं।
यह शायरी किस-डे पर बिल्कुल सटीक बैठती है। कुछ लोग इसी विदेशी कल्चर भी कहते हैं। मगर प्यार करने का तरीका अपना-अपना होता और पर्व मनाने के लिए अपना-अपना अंदाज होता है। कुछ सनातनी एवं हिन्दूवादी नेता इस पर्व का डटकर विरोध करते हैं। बस किसी-डे को मनाने के लिए अश्लीलता न प्रयोग की जाये, यह पर्व का सही मायने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *